शर्मनाक: कलयुगी बाप बना दरिंदा,सौतेली बेटी को बनाया हवस का शिकार…..

Spread the News

उधमसिंहनगर। जिले के सितारगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले बाप पर बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत सांप बेटी ने न्याय के गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का 2010 में स्वर्गवास हो चुका है। बाद में उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद सौतेले बाप के साथ मां भाई और बहन के साथ वह भी सितारगंज के एक गांव में रहने लगी। 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई और 2019 में उसकी मां की मौत हो गई। मां की मौत के बाद भाई नानकमत्ता चला गया और वहीं पढ़ाई करने लगा। घर में वह और उसका सौतेला बाप ही रह गए।

बताया कि एक दिन उसके बाप ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। 2021 में युवती ने भी शादी कर ली। शादी के बाद जब वह मायके आई तो उसके सौतेले बाप ने उससे छेड़छाड़ की। उसने पति से इसकी शिकायत की लेकिन बदनामी के डर से उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

बाद में पीड़िता के पति की मौत हो गई। आरोप है कि 21 जनवरी को पीड़िता के ससुराल पहुंची यहां फिर से सौतेले बाप ने उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि तब से लगातार आरोपी उसे फोनऔर मैसेज कर परेशान कर रहा है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। ल

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…