पीली कोठी क्षेत्र में मिला युवक का शव,नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका….

Spread the News

हल्द्वानी। नगर के पीली कोठी क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान कुसुमखेड़ा निवासी 23 वर्षीय शुभ दिवाकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण नशे की ओवरडोज लेना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक की मां कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार में किराए पर रहती है। घरों में काम करके वह परिवार का गुजर बसर करती है। शुभ दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह हल्द्वानी आया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन का आदी था। बुधवार की शाम वह अपने एक दोस्त के साथ घर से निकल गया। जिसके बाद वह रात में घर भी नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार वह अन्य एंगलों पर भी जांच कर रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी।

  • Related Posts

    बेकाबू डंपर ने राहगीर को रौंदा, आक्रोशित जनता ने सड़क पर लगाया जाम….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राजभानी में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगाने के साथ ही हंगामा कर दिया। मौके…

    लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के बीच जमकर चले लात घुसे Video वायरल….

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं में विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रियाओं को लेकर हुए विवाद के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों (पार्षदों) के बीच जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे और…