कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी……

Spread the News

देहरादून।  कैंसबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। बुखार और रूटीन चेकअप के लिए उन्हें ICU में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

मंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से मंत्री के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सतपाल महाराज के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सतपाल महाराज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…