काल बनकर आई आंधी, पेड़ की चपेट में आने से बालक की मौत…

Spread the News

रामनगर। रविवार देर रात बारिश के साथ आए आंधी तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

रात्रि में आए तेज आंधी तूफान के कारण कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के वन ग्राम रिंगोडा निवासी प्रकाश उपाध्याय का परिवार जाग गया। प्रकाश के घर से बाहर आने पर उसका 10 वर्षीय पुत्र कानू भी बाहर आ गया। तभी तेज आंधी से पास ही लगा हल्दू का पेड़ गिर पड़ा और कानू उसकी चपेट में आ गया।

पेड़ गिरने ही परिवार व आसपास के लोग वहां पहुंचे तो कानू पेड़ के नीचे दबा हुआ था। रात में ही बचाव दल और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को घटना की सूचना दी गई।

सूचना पर अग्निशमन कर्मी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो घण्टे तक रेस्क्यू अभियान चला। कटर से पेड़ काटकर बच्चे शव को निकाला गया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बालक ढिकुली के निजी स्कूल का छात्र था।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…