हल्द्वानी: नाम बदलकर छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक समुदाय विशेष के युवक ने तीन साल से अपनी पहचान छिपाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि राजपुरा निवासी आरोपी शाहिद पेशे से बढ़ई है और कुसुमखेड़ा क्षेत्र में कारपेंटर का काम करता है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को आरोपी शाहिद 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को बाइक पर घुमा रहा था। तभी हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने रुद्राक्ष की माला पहनी थी और जब पता लगा कि उसका नाम शाहिद है तो हिंदूवादी संगठन के लोगों का पारा चढ़ गया। लोग हंगामा करते हुए उसे लेकर हीरानगर पुलिस चौकी पहुंचे।

सूचना पाकर कोतवाल राजेश कुमार यादव भी वहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराया और सूचना छात्रा के परिजनों को दी गई। जहां 15 वर्षीय छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया जा रहा है कि कुसुमखेड़ा में काम करने के दौरान शाहिद ने नाम बदलकर उसकी बहन को अपने झांसे में लिया। तीन साल तक दोस्ती गांठकर उसका शारीरिक शोषण किया।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शाहिद के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने कहा कि ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। स्कूल के आसपास अभियान चलाया जाएगा। ऑपरेशन रोमियो के जरिये ऐसे युवकों को पकड़कर उनका चालान किया जाएगा।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…