हल्द्वानी : भूमि के लिए भाई ने कि भाई की हत्या, अब वो 18बीघा सरकार में निहित..

हल्द्वानी । जिस भूमि के लिए अधिवक्ता उमेश नैनवाल की हत्या की गई, अब उस पर राज्य सरकार का बोर्ड लग गया है। 7 अक्टूबर 2024 को रामलीला मंचन देख रहे उमेश नैनवाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप उनके ही भाई दिनेश नैनवाल पर लगा, जो एसेट पब्लिक स्कूल के स्वामी हैं। मामले की जड़ में थी वह भूमि, जिसे दिनेश नैनवाल अपना बताकर कब्जा करना चाहता था, लेकिन उमेश नैनवाल ने इसका विरोध किया था।आज, जिला प्रशासन ने इस विवादित भूमि को सरकार में निहित कर लिया है। यह भूमि ग्राम पूरनपुर नैनवाल, तहसील हल्द्वानी, जिला नैनीताल में स्थित है। जमीन का कुल रकबा 1.161 हेक्टेयर है, जिसे राजस्व वाद संख्या 22/387 के तहत सरकार में निहित किया गया है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…