लेन देन में हुए विवाद पर युवक पर कैंची से हमला,आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। लेन देन के मामले में दुकान स्वामी ने ग्राहक पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। आनन फानन में परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा नई बस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी अनस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की रात वह कपड़े खरीदने के लिए मोहल्ले में ही स्थित जावेद की दुकान पर गया था। इस दौरान पुराने लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी बीच जावेद का भाई मुस्तफा और उसकी बहन भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर अनस के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जावेद ने दुकान में रखी कैंची से अनस की छाती पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर सुनकर अनस की पत्नी शन्नो भी मौके पर पहुंच गई। घायल अनस को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उपचार के दौरान उसके चार टांके लगाए गए और हालत गंभीर होने के कारण उसे पांच दिन तक आईसीयू में भर्ती रखा गया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…