व्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं, पति समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट मामले में ज्योति अधिकारी और उसके पति समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीते बुधवार को नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में हुई मारपीट के मामले के बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

व्लॉगर सुनीता भट्ट निवासी जोशी कालोनी छोटी मुखानी की तहरीर पर काठगोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सुनीता ने कहा कि शीशमहल के पास चौपाटी में उसका स्टॉल है। 11 मार्च को महिला व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से शाम को उसके फूड स्टॉल पर आकर मारने की धमकी दी थी। साथ ही कई लोगों से फोन कराकर उसे मारने, बदनाम करने और उनकी सात साल की बेटी को उठाने की धमकी भी दिलवाई गई।

आरोप है कि शाम को ज्योति अधिकारी, उसका पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी व 7-8 अन्य लोग उसके स्टॉल पर आ धमके और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं स्टॉल पर तोड़फोड़ क उसे धमकाया भी गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…