पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सामान और अवैध पिस्टल के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 10.03.2026 को वादी प्रकाश कविदयाल (निवासी हीरानगर) ने घर के सामने से पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं दिनांक 11.03.2026 को वादी सुमित (निवासी राजपुरा) ने दुकान से 4 मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी की दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देखते हुए एसएसपी के निर्देशानुसार एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल द्वारा सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और कोतवाल विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और सुरागरसी की मदद से पुलिस ने अभियुक्त कवि बिष्ट उम्र 33 वर्ष निवासी–गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, मोहाली (चंडीगढ़) को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक पेशेवर अपराधी है, जिसके विरुद्ध उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…