सुप्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के टीले में मिली गुफा……

Spread the News

रामनगर। सुप्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के टीले में गुफा मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीले कि सुरक्षा के लिए किए जा रही निर्माण कार्यों के दौरान मंदिर के नीचे गुफा दिखाई दी। देखने वालों की भीड़ लगने पर सुरक्षा की दृष्टि से विभाग ने गुफा को बंद कर दिया है। गर्जिया मंदिर वर्षों से किसी नदी के बीच 50 फुट के टीले पर स्थित है। नदी द्वारा किए जा रहे कटाव से कमजोर हो रहे टीले कि सुरक्षा के लिए ब्लॉक बनाए जाने का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को कार्य किए जाने के दौरान गुफा मिली। मंदिर के पुजारी शुभम पांडे ने बताया कि 1970 से पूर्व टीले के नीचे से मवेशियों के आने जाने के लिए यह गुफा काम आती थी। पानी द्वारा हो रहे कटाव के मद्देनजर इसे बंद कर दिया गया था।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों को किया सम्मानित…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी सहयोगी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके परिश्रम,…

    ब्रेकिंग: महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या,आरोपी पति फरार…..

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। जिले के थाना अस्कोट क्षेत्र के घिंघरानी गांव में पति द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है।…