
हल्द्वानी। शहर के ऊंचापुल क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। मार्च 2026 में शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत ऊंचापुल चौराहे के आसपास बनी कई व्यावसायिक इमारतों पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ और सीज की कार्रवाई की गई।
प्रशासन के अनुसार, संबंधित भवन अवैध प्लॉटिंग और सरकारी नजूल भूमि पर कब्जे की श्रेणी में पाए गए थे। लंबे समय से इस क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर बनी हुई थी, जिसे देखते हुए सख्त कदम उठाया गया। इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट नगर आयुक्त एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।











