हल्द्वानी में ज्वैलर्स शॉप से 90 लाख के गोल्ड-डायमंड हुए गायब,स्टॉक ऑडिट में खुला मामला……

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में नैनीताल रोड स्थित स्वर्णिका ज्वेलर्स शोरूम से 90 लाख का सोना और हीरे गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम के मैनेजर द्वारा गायब हुआ सोना और हीरे गिफ्ट कर दिए गए  स्टॉक ऑडिट के दौरान सोना और हीरे गायब होने का पता चला। शोरूम संचालक एक्यूफैक्स इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी नागेंद्र चंद्र भट्ट ने शोरूम के मैनेजर तरुण जैन के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी व गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मंगलवार को रुद्रपुर के छतरपुर निवासी नागेंद्र चंद्र भट्ट ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी स्वर्णिका ज्वैलर्स का संचालन करती है। हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित शोरूम की जिम्मेदारी जीएम तरुण जैन के पास थी। स्टॉक का प्रत्यक्ष नियंत्रण, प्रबंधन और अभिरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जीएम की थी। यहां तक उच्च मूल्य स्टॉक के लेनदेन के भी वह प्रभारी थे। फरवरी माह के अंत में स्टॉक का ऑडिट किए जाने के दौरान पता चला कि 90 लाख रुपये मूल्य का सोना और हीरे स्टॉक में कम है। इसके बाद जीएम तरुण अवकाश पर चले गए। वह पांच मार्च को लौटे लेकिन अचानक से किसी ग्राहक से मिलने की बात कहते हुए निकल गए। फिर वापस नहीं आए। उनके मोबाइल नंबर बंद हैं। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर गबन और आपराधिक विश्वासघात की धारा में आरोपी तरुण जैन निवासी हल्द्वानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…