बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिवार को दी गई सहायता राशि का चेक हुआ बाउंस….

Spread the News

हल्द्वानी। वन्य जीव हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी जाने वाली सहायता राशि के मामले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बाघ के हमले में जान गवाने वाली पनियाली निवासी कमला देवी के परिवार को दिया गया छह लाख की सहायता राशि का चेक बाउंस हो गया है। बाद में विभाग ने गुपचुप तरीके से पीड़ित परिवार को दूसरा चेक दिया है।
25 फरवरी को पशुओं के लिए चारा लेने गई कमला देवी को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को दी जाने वाली सहायता राशि के दो चेक चार और छह लाख के बनाए गए थे।
पीड़ित परिवार द्वारा जब बैंक में चेक लगाए गए तो चार लाख का चेक कैश हो गया लेकिन छह लाख का चेक बाउंस हो गया। बाद में वन विभाग को इस बात की जानकारी होने पर विभाग द्वारा गुपचुप तरीके से पीड़ित परिवार को 6 लाख का दूसरा चेक दिया गया।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…