सवारी बनकर बैठी, साथियों संग वाहन चालक को लूट हुई फरार… 

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में वाहन चालक को सवारी बन कर आई दो महिलाओं ने साथियों संग मिलकर लूट लिया।

जानकारी के अनुसार बरेली निवासी राजीव शर्मा रात 11:00 बजे कार से अखबार लेने हल्द्वानी आ रहे थे। रोडवेज बस स्टेशन से दो महिलाएं हल्द्वानी आने के लिए उनके वाहन में बैठीं। हल्द्वानी पहुंच महिलाओं ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के पास छोड़ने के लिए कहा। यहां से उन्होंने राजीव को ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाली सड़क पर चलने के लिए कहा। इस दौरान महिलाओं ने फोन पर परिचितों को उन्हें ले जाने के लिए आने को कहा। सड़क सुनसान लगने पर राजीव ने उक्त मार्ग पर जाने के लिए मना कर दिया। इस दौरान महिलाओं की परिचित तीन युवक भी दो बाईकों पर आप पहुंचे। राजीव के अनुसार युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल और 5 हजार रुपए लूट कर महिलाओं के साथ चंपत हो गए। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…