हल्द्वानी:17 मार्च तक इन इलाकों में होगी विद्युत कटौती, जानें कहां और कब होगी कटौती….

Spread the News

हल्द्वानी। शहर से लगे ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। टीपीनगर, लालकुआं और कमलुआगांजा बिजलीघर से रविवार से 17 मार्च तक अलग-अलग दिन 7 से 8 घंटों तक बिजली कटौती की जानी है।

दरअसल, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीसीएल की ओर से आईटीआई कैंपस (डहरिया) में बन रहे नए बिजलीघर के लिए लाइन खींचने और लालकुआं में खुली तारों को एएएसी केवल में बदलने का काम किया जाना है। इसके चलते शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 8, 10, 12, 14 और 15 मार्च को टीपी नगर बिजलीघर से सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं, 8, 11, 13, 15 व 17 मार्च को कमलुवागांजा बिजली घर से कटौती की जाएगी। इसके साथ ही लालकुआं बिजलीघर से 9, 10, 11, 12, 13 और 16 मार्च को बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

बिजली विभाग ने बताया है कि इसके चलते कुछ इलाकों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी वहीं, कुछ इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती किए जाने की बात भी सामने आई है।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…