मानसिक विक्षिप्त युवती से बलात्कार का प्रयास, पड़ोसियों की तत्परता से बची आबरू…..

Spread the News

हल्द्वानी। पड़ोसियों की जागरूकता से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की आबरू लूटने से बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार नवाबी रोड वार्ड 11 मे 28 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवती रहती है। युवती के परिवार में कोई न होने के कारण पड़ोसी ही उसकी देखभाल करते हैं। बृहस्पतिवार देर रात लगभग 1:30 बजे एक युवक खिड़की की दीवार तोड़कर युवती के घर में घुस गया। दीवार टूटने की आवाज पर जब पड़ोसी पहुंचे तो उन्होंने कमरे में घुसे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार आरोपी युवक का नाम करन है जो ऑटो चालक है। शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद रवि जोशी क्षेत्र की महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचे। महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…