अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, चौड़ीकरण में बन रहे थे बाधक.Video..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में चौड़ीकरण पर एक बार फिर प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को ऊंचापुल चौराहे पर प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे दो भवनों को तोड़ने के लिए पहुंची।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहे पर अवैध रूप से सिंचाई नहर पर कब्जा कर बनाए गए दो भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची। इन दो मंजिला इमारतों में दर्जनों दुकानें बनाई गई हैं, जिन्हें तोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है। इन दो इमारतों के ध्वस्तीकरण के बाद ऊंचापुल चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। चौड़ीकरण से स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया शहर में कई जगह पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले, नहीं तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा, जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…