होली पर पेंशनर्स को CM धामी की सौगात,वन-क्लिक कर 9.57 लाख लोगों के पेंशन खातों में भेजे 141.91 करोड़….. 

Spread the News

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभाग की फरवरी 2026 की पेंशन किश्त वन-क्लिक के जरिए जारी की। उन्होंने 9.57 लाख से ज्यादा लोगों को कुल ₹141.91 करोड़ बांटे। सरकार के मुताबिक, इसमें मासिक पेंशन के साथ-साथ एरियर भुगतान का पैसा भी शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को पेंशन योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए इनोवेटिव नवाचार आधारित प्रभावी एक्शन प्लान पेश करने को भी कहा। सीएम धामी ने कहा कि पेंशन के मामलों का निपटारा पूरी तत्परता और समय सीमा के अंदर किया जाए।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। सीएम धामी ने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की लगातार आर्थिक मदद की जाएगी।

  • Related Posts

    कल हल्द्वानी के इन इलाकों में होगा गैस सिलिंडर वितरण…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। प्रशासन द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्था के अंतर्गत कल शुक्रवार को शहर के इन इलाकों में गैस सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। देखें…

    अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों को किया सम्मानित…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी सहयोगी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके परिश्रम,…