होली पर रंग में भंग डालने की कोशिश नाकाम! ₹25 लाख की शराब के साथ एक गिरफ्तार…..

Spread the News

बागेश्वर। जिले के कपकोट थाने की पुलिस ने होली होली के त्यौहार पर ‘रंग में भंग’ डालने की कोशिश को नाकाम किया है। पुलिस ने कथित तौर पर करीब ₹25 लाख रुपये की शराब के साथ शख्स को गिरफ्तार कर एक वाहन भी सीज किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 248 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर है और उसकी पहचान मल्ला बिलौना निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान हिमांशु दफौटी के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कपकोट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

वैध पास की आड़ ने चल रहा था अवैध कारोबार!

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आबकारी विभाग के पास का दुरुपयोग कर आवंटित दुकान के बजाय शराब को चोरी-छिपे अन्यत्र ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि वाहन में लाई जा रही शराब को शामा रूट पर डिलीवर किया जाना था लेकिन इस खेप को भराड़ी के एक बियर बार में उतरा जा रहा था।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…