पंचक्की रोड सड़क हादसे में SSP का सख्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा लाइन हाजिर……

Spread the News

हल्द्वानी। नो एंट्री में बड़े वाहनों के आवागमन को न रोके जाने में लापरवाही बरतने पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया है कि ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही और भारी वाहनों के नो एंट्री में प्रवेश पर यह कार्रवाई की गई है। पंचक्की रोड पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी हल्द्वानी को सौंप दी है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    गौलापार में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, एक छात्र घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में सुबह बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दीं। हादसे में गौलापार निवासी छात्र रुद्रांश…

    परिजनों से हुआ विवाद तो युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, गौला पुल से लगाई छलांग…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। भाई से हुई कहासुनी के बाद युवती ने आत्मघाती खत्म उठाते हुए गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे…