विवाह समारोह से लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत…..

Spread the News

पिथौरागढ़। शादी समारोह से वापस लौट रहे दंपति की कार घाट-पिथौरागढ़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी 26 वर्षीया निधि राज के साथ लोहाघाट में किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकले। पहले वह अपनी एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 गंगोलीहाट गए। वहां से लोहाघाट में विवाह समारोह में शामिल हुए। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब 5:45 बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंचे बचाव दल व पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा होने के कारण भरी दिक्कतों के बीच रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाल सड़क तक लाया गया।

जानकारी के अनुसार योगेश और निधिराज वर्ष 2021 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। मृतक महिला का नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी स्थानांतरण हुआ था, जबकि पति लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में कार्यरत थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…