नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन,वार्ड-9 की जन समस्याओं के निदान की मांग…..

Spread the News

हल्द्वानी। पार्षद वार्ड-9 राजेंद्र सिंह जीना के नेतृत्व में तल्ली बमौरी क्षेत्र के दर्जनों लोग नगर निगम पहुंचे। जिन ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा के समक्ष बताया कि लंबे समय से तल्ली बमौरी क्षेत्र में जलभराव व टूटी क्षतिग्रस्त सड़‌कों व नालियों की समस्या बनी हुई है। बताया कि आनन्दपुरी, विवेकानन्द इनक्लेव, महेश नगर व कलावती कालोनी में पिछले लंबे समय से सड़के व नालियां टूटी हुई है और कुछ जगहों पर जलभराव हो रहा है, जिससे कि क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि आनंदपुरी क्षेत्र में 2023 से जल भराव की समस्या बनी हुई है, जिसका कारण नालियों का ढाल कलावती कालोनी की नालियों से जोड़कर महेश नगर व आनन्दपुरी की ओर किया जाना है। थोडी सी बारिश होने पर समस्त गलियों का पानी आनन्दपुरी की गलियों में आ जाता है, यही पानी यहां लोगों के घरों में भी घुस जाता है। इसके अतिरिक्त वार्ड के अन्य क्षेत्रों में भी टूटी हुई नालियों सड़कों और जल भराव की समस्या बनी रहती है। बताया कि कुछ लोगों द्वारा नाली पर रैम्प बनाकर अतिक्रमण किया गया है जिससे पानी का निकास नहीं हो रहा है और कालोनी के बीच में पानी जमा रहता है।
बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा निगम को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने क्षेत्र वासियों के साथ नगर आयुक्त को ज्ञापन शॉप समस्याओं का निदान किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…