मानवता शर्मशार,नाली किनारे में मिला मानव भ्रूण,मचा हड़कंप…..

हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। रेलवे बाजार स्थित जगदीश होटल के पीछे नाली किनारे मानव भ्रूण मिलने की सूचना से क्षेत्र में संधान फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…