गुस्साए पति ने पत्नी और साली पर किया चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस….

Spread the News

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर अपने पति पर अपने और अपनी बहन पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर दभोरा मुस्तहकम निवासी शीतल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 13 वर्ष पहले उसका प्रेम विवाह हरपाल सिंह से हुआ था। उसकी दो बेटियां हैं। बताया कि पति शराब का आदी है, और शराब पीकर वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। बताया कि वह वाल्मीकि जाति की है और अब उसके ससुराली उसकी जाति को लेकर प्रताड़ित करते हैं। बताया कि बीती 17 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे उसके पति ने बिना वजह उसके साथ मारपीट की। उसने यह बात पास में रहने वाली अपनी बहन सविता को फोन पर बताई। जब उसकी बहन उसके घर पहुंची तो पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान चाकू उसकी बहन के हाथ और गाल पर लगने से वह लहूलुहान हो गई। दोनों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर तहरीर सौंपी। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट खुलने की तिथियां घोषित, जानें कब से होंगे महादेव के दर्शन….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रप्रयाग। बैसाखी के मौके पर मंगलवार को तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाटों को खोलने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव…

    इंडियन गैस ने जारी किया होम डिलीवरी वितरण रोस्टर, जाने कब और कहां बंटेंगे गैस सिलिंडर….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। प्रशासन द्वारा गैस के वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था के अंतर्गत कल मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर इंडियन गैस की आपूर्ति की जाएगी। देखें…