उत्तराखंड:सांप के मुंह में फंसा चाइनीज मांझा, वन कर्मी ने मुश्किल से निकाला,देखें VIDEO

Spread the News

हरिद्वार। चाइनीज मांझा बेचने वालों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके बावजूद भी आए दिन चाइनीज मांझे की चपेट में इंसान और वन्यजीव आ रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार के राजा गार्डन स्थित गणपति धाम फेस 3 कॉलोनी से सामने आया है, जहां पर आज सांप का मुंह चाइनीस मांझे में फंस गया. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया।

एक व्यक्ति द्वारा  सांप के मुंह में चाइनीज मांझा फंसने की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची, मौके पर सांप के मुंह में चाइनीज मांझा फंसा मिला. जिससे सांप काफी परेशान था. वन कर्मियों ने सांप का रेस्क्यू कर  उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर भेजा दिया।

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बसंत पंचमी के बाद लगभग 10 पक्षियों को रेस्क्यू सेंटर में चाइनीज मांझे के कारण भेजा गया है और आज इस सांप को भी चाइनीज मांझा से काफी चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा जंगलों और शहरी क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और हम आम लोगों से भी यही अपील करेंगे कि वह  चाइनीज मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि यह आपके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…