शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

Spread the News

उधमसिंह नगर। इन दिनों सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। हाल ही में हुआ हादसा दिल को दहला देने वाला साबित हुआ। ऊधमसिंह नगर में एक युवक की शादी की खुशियों के बीच सड़क हादसे में मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।24 वर्षीय लक्की देव निवासी नेताजी सुभाष कॉलोनी सिडकुल में एक कंपनी में काम करता था, वह अपनी शादी के कार्ड बांटने निकला था। उसकी शादी एक मार्च को होने वाली थी, और वह इस समय परिवार के साथ शादी की तैयारियों में व्यस्त था। बुधवार की देर शाम, जब लक्की बाइक से कार्ड बांटने जा रहा था, तब अटरिया रोड पर शक्ति विहार मोड़ के पास अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।लक्की चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। परिवार में अब शादी की खुशियों के बजाय शोक का माहौल है। इस हादसे ने न सिर्फ परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…