अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया और बच्चों से गणित, अंग्रेजी व हिंदी के सवाल पूछे।

इस दौरान सुंदरम ने विद्यार्थियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए। उन्होंने बच्चों के सीखने की क्षमताओं का आकलन किया और मिड-डे मील की स्थिति के साथ ही स्कूल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छात्रों की हाजिरी संतोषजनक है और बच्चों का लर्निगं आउटकम भी ठीक है। बकौल सुंदरम, स्कूल में साफ-सफाई है और बच्चों को मिड-डे मील के तहत पौष्टिक खाना परोसा जा रहा है। निरीक्षण में स्कूल के टॉयलेट्स भी साफ मिले हैं।

निरीक्षण के बाद उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल से जुड़े आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ समय पहले आंचल दूध की सप्लाई नहीं हो पा रही थी लेकिन फिलहाल सप्लाई दुरुस्त है। बकौल सुंदरम, दूध की सप्लाई लगातार हो इसके लिए आंचल दूध के एमडी और अन्य अफसरों से इसे लेकर चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…