सिंचाई व पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी जमरानी बांध परियोजना, CM धामी…..

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मौके पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा सकारात्मक सोच के साथ कई वार्ताओं के माध्यम से पर्यावरणीय एवं तकनीकी कठिनाईयों को दूर किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जन भावनाओं के अनुरूप जमरानी बांध की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार योजनाओं को कागजों से निकाल कर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। कहा कि हम कागजों पर नही बल्कि काम पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर धनराशि और अन्य अड़चनों को दूर करते हुए विकास कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ा रही है। कहा कि राज्य में एक भी योजना अधूरी नहीं रहेगी, जनभावनाओं को देखते हुए सभी योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में जमरानी बांध का भी बहुत बड़ा योगदान होगा,और यह राज्य के प्रगति पथ पर आगे बड़ने का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध के निर्माण से जहॉ एक ओर सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी वहीं यहॉ के युवाओं को रोजगार के अवसर भी इससे प्राप्त होंगे। यहॉ पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगो की मांग है कि इस परियोजना से विद्युत का भी उत्पादन हो, इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार से वार्ता की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कुमाऊॅ के तराई क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के किसानों एवं क्षेत्र वासियों को भी इसका लाभ मिलेगा, साथ ही इस परियोजना से अनेक गतिविधियां बढ़ेंगी।

जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक महेश खरे ने अवगत कराया गया कि परियोजना अंतर्गत दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 88 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त नदी के पानी के डायवर्सन हेतु कॉफर डैम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जून 2026 तक टनल निर्माण एवं कृत्रिम डैम का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके उपरांत आगामी मानसून में नदी का पानी टनलों के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद स्थायी बांध के निर्माण कार्य को प्रारंभ कर उसे तेजी से किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि जमरानी बांध परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इस दौरान विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल, दर्जा राज्यमंत्री डॉ.अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, नवीन वर्मा, दीपक मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट, केडी रूबाली, मण्डलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मन्जूनाथ टीसी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता व विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…