STF ने किया नकली दवाइयों के नेटवर्क का भंडाफोड़, ब्रांडेड दवाओं की पैकिंग-लेबल सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

देहरादून। देवभूमि में नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए STF के हाथ बड़ी सफलता लगी है। STF ने ब्रांडेड कंपनियों की दवाओं के हूबहू पेकिंग लेवल सप्लाई करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।इस कार्रवाई से एसटीएफ ने नकली दवा के सौदागरों को साफ संकेत दिया है कि प्रदेश में सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसटीएफ के अनुसार पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों के बाद नकली दवाइयों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान तेज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नकली दवाइयों के निर्माण और उनकी सप्लाई में शामिल हर कड़ी की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में एसटीएफ ने इस संगठित गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया, जो नकली दवाइयों की पैकिंग और लेबलिंग के जरिए इन्हें असली बताकर बाजार में खपाने में अहम भूमिका निभा रहा था। एसटीएफ ने बताया कि इस मामले की शुरुआत 01 जून 2025 को हुई थी, जब थाना सेलाकुई क्षेत्र में प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नकली रैपर, आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड की भारी खेप के साथ एक आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…