बीमार छोटे भाई को पानी पिला- पिला कर पीटता रहा बड़ा भाई, मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की निर्मल हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग 11 बजे संदीप जायसवाल (46) नशे की हालत में घर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसने अपने बीमार भाई सोनू जायसवाल (38) को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। परिवार वालों ने सोनू को बचाने का प्रयास किया तो संदीप ने तमंचा दिखाकर उन्हें कमरे में जाने को मजबूर कर दिया। परिजनों के अनुसार आरोपी लगभग 1 घंटे तक बीमार सोनू को बुरी तरह पीटता रहा। यहां तक की सोनू के मर जाने के बाद भी वह पास रखे लोट का पानी उस पर उड़ेल कर उसे दोबारा होश में लाने की कोशिश करता रहा और से पीटता रहा। किसी तरह से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

पिछले एक वर्ष से चल रहा है सोनू का इलाज 

परिजनों ने बताया कि सोनू का पिछले 1 वर्ष से इलाज चल रहा है। वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे, जिनका सूचना तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें घर लाया गया था। इससे पहले सोनू मंडी में सब्जी का फड़ लगाया करता था।

संदीप पर पहले भी दर्ज है हत्या का मुकदमा

जानकारी के अनुसार संदीप जयसवाल अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। 2014 में उसने अपने ही पार्टनर की हत्या कर दी थी। मामले में वह सजा काट रहा है। कोरोना के दौरान वह पैरोल पर बाहर आया था। इसके अतिरिक्त पूर्व में अपनी मां के साथ मारपीट के मामले में भी उस पर मुकदमा दर्ज है।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मोहल्ले में भी संदीप का झगड़ा हुआ था। संदीप की इन्हीं हरकतों की वजह से बड़े भाई संजय जयसवाल परिवार के संग अलग रह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…