पुलिस ने ट्रक चालक को पीटा, ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन……

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा ट्रैक चालक को पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना के खिलाफ देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि हल्द्वानी से बागेश्वर राशन व सब्जी लेकर जा रहे ट्रक चालक पान सिंह कोरंगा को पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पीटा। ट्रक चालक पान सिंह ने बताया कि वह हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आवश्यक सामग्री लेकर जा रहा था। ज्योलीकोट में थकान के चलते सड़क किनारे एक सुनिश्चित जगह पर ट्रक खड़ा कर सो गया। आरोप है कि इस दौरान गश्त कर रही पुलिस उसे जबरन उठाकर चौकी ले गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही हाथ में स्मैक और चरस पकड़ाकर वीडियोग्राफी करवाई और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। किसी तरह गिड़गिड़ाकर जान बचाई, जिसके बाद पुलिस ने 500 का चालान काट दिया। ज्ञापन भेजने वालों में राकेश जोशी, ललित रौतेला, नवीन मेलकानी, मोहन महतोलिया, भास्कर जोशी, ललित पाठक, आफताब हुसैन, ट्रांसपोर्टर नेता पंडित दया किशन शर्मा, स्वर्णपाल सिंह, व्यापारी नेता जसपाल सिंह कोहली, प्रदेश प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, धर्मेंद्र रौतेला, किशन कोश्यारी रोहित रौतेला ट्रांसपोर्टर नेता उमेश चंद पांडे, विक्रम बिष्ट, गोविंद सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह, टीटू बिंद्रा, विक्की सेठी, टिंकू भसीन आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…