स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, हल्द्वानी में 5 दुकानें सील 11 का हुआ चालान

Spread the News

COTPA अधिनियम के तहत हुई छापे मारी, कई दुकानों से बीड़ी-सिगरेट की गई जब्त

हल्द्वानी। तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की। शहर में स्कूलों के आसपास खुलेआम चल रही तंबाकू उत्पादों की बिक्री कर रहे दुकानदारों पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बनभूलपुरा, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड, आरटीओ रोड सहित शहर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापामारी के चलते स्कूल परिसर के निकट तंबाकू बिक्री कर रहे हैं दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पांच  दुकानों को सील करने के साथ ही 11 लोगों के चालान किए गए। जिला प्रशासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ की गई इस कार्रवाई में उन दुकानों को निशाना बनाया गया, जो सरकारी और निजी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादन की बिक्री कर रहे थे। COTPA अधिनियम 2003 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत शैक्षणिक संस्थानों के निकट तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्यों को अधिकार है कि वह खुद स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे में हो रही तंबाकू की बिक्री को स्वयं रोक ₹200 तक का जुर्माना भी लगा सकते हैं, यदि कोई तंबाकू विक्रेता नहीं मानता है तो उसकी शिकायत प्रशासन से करें। प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…