हल्द्वानी:भाजपा की बागियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, 4 वरिष्ठ नेताओं को किया गया पद मुक्त….

Spread the News

हल्द्वानी। जिले में बीजेपी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले दो पदाधिकारियों, जिला मंत्री प्रमोद बोरा और जिला उपाध्यक्ष लाखन निगल्टिया को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, 21- रामडी आनसिंह पनियाली सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहे प्रमोद बोरा और लाखन निगल्टिया ने भी पार्टी के आदेशों की अनदेखी कर बागी रुख अपनाते हुए अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है। जो पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। पार्टी ने इन गतिविधियों को पार्टी विरोधी मानते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कठोर कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को उनके पदों से हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले जिला पंचायत वार्ड 23 जंगलिया गांव से विपिन जंतवाल और जिला पंचायत वार्ड 12 सिमलखा से तारा भंडारी को भी पदमुक्त करने की कार्रवाई की गई है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। जो कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करते हैं, उनके लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है। यह कार्रवाई पार्टी की एकता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए की गई है।
भाजपा की ये कार्रवाई आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को और मजबूती प्रदान करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार आगे भी अनुशासनहीनता के खिलाफ संगठन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…