उत्तराखंड हल्द्वानी: पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Spread the News

हल्द्वानी: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की आतंकियों द्वारा दिन दहाड़े हमला कर हत्या कर किए जाने के विरोध में शनिवार को बार एसोसियेशन ने विरोध प्रदर्शन और शोक सभा का आयोजन किया।

शोक सभा में सभी दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये  अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी गयी। सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने इस घटना की कठोर शब्दों में निन्दा की, और कहा कि पहलगाम में पर्यटकों के साथ हुए आतंकी हमले ने सम्पूर्ण देश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना से सभी अधिवक्ताओं के साथ-साथ देश के सम्पूर्ण जनमानस को गहरा आघात पहुंचा है। यह जातंकी हमला न केवल निदोष पर्यटकों के जीवनों पर किया गया क्रूर प्रहार है. बल्कि हमारी शान्ति भाई चारे और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा आघात है। इस हिंसक घटना से सभी देशवासियों का मानवता से विश्वास उठ गया। इस प्रकार के आतंकियों को प्रशिक्षण देने वालें हमारे पड़ोसी देश को और कुकृत्य में शामिल होने वालों आतकियों को संरक्षण देने वाले देश विरोधियों को भी कठोर सबक सिखाने का समय आ चुका है।

बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने पर्यटकों पर हुए हमले के दोषी आतंकियों तथ उन आतंकियों को संक्षण देने वाले स्थानीय परिकों को चिन्हित कर उन्हें सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। कहा कि भविष्य में आतंकवाद को जड़ से खत्ल करने हेतु भारत सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिये ताकि भारत के साथ-साथ विश्व में आतंकवाद हमेशा-हमेशा के लिये समाप्त हो जाये और सभी देशवासी अमन और शान्ति का जीवन जी सकें। सभा के उपरांत एसोसिएशन ने एसडीएम कोर्ट पहुंच सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष किशोर पंत, सचिव मोहन सिंह बिष्ट, योगेश चन्द्र लोहनी,आदित्य कुमार, लोर्कश राज चौधरी, मोहित पाण्डेय,नीतू शर्मा,रामसिंह बसेड़ा, वसन्त जोशी, सुरेश परिहार, अब्दुलमतीन-मोन्, मुसुफ सईद अहमद, प्रदीप लोहनी, मेहनाज जहाँ, हेमा उप्रेती, गिरीश पाण्डे, सोनू मेहता, आनन्द पाठक मुकेश तिवारी, न्चन्दन मेहता, विनोद जोशी, ललित जोशी भूपाल सिंह विष्ट, उमेश जोशी नेहावरानी, सिमरन -મીનાક્ષી નોશી, રેનેં પાછડે, જાયતા, તિવારી, કાણજા પદત્ત-मुकेश भुवाल आदि ओघवतागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…