उत्तराखंड हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन के निकट मिला युवक का शव, गला रेतकर की गई हत्या, इलाके में सनसनी

Spread the News

हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के ठोकर लाइन में शनिवार रात को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान थे।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी पहुँचे हैं। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    CBSE 12th Result 2026 घोषित, विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं परिणाम…

    Spread the News

    Spread the NewsCBSE 12th Result 2026 –केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा 2026 का परिणाम आज 13 मई 2026 को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20%…

    04 लाख की चरस के साथ आवास विकास टेड़ी पुलिया का इंद्रजीत गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री के“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”* को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना…