
हल्द्वानी। सोमवार को देश भर में ईंद का त्योहार मनाया गया। हल्द्वानी के ईदगाह में सुबह 8:30 बजे हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। लोगों ने एक दूसरे से गले मिल एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश और राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने भी लोगों को ईद की बधाई दी।

ईद पर की गई व्यवस्थाओं के लिए ईदगाह से इमाम ने प्रशासन व पुलिस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि शहर के व्यवस्थाओं को संभालने में पुलिस का बड़ा योगदान है। उन्होंने जनता से पुलिस व प्रशाशन का सहयोग करने की अपील की।











