हल्द्वानी: होटल में बुला 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज……

Spread the News

हल्द्वानी। 16 साल की किशोरी को होटल में बुला डरा धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शहर के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की अमृतपुर निवासी नरेश कुमार आर्या से जान पहचान है। बीते कुछ रोज पूर्व उसने बेटी को हल्द्वानी के होटल में मिलने बुलाया, ना आने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद बेटी उससे मिलने पहुंची। वहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उस दिन से बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार नरेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    सगाई टूटने से परेशान इंजीनियर ने मौत को लगाया गले,मंगेतर को बताया धोखेबाज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लालकुआं के अंबेडकर नगर में रहने वाले एक सर्वे इंजीनियर ने पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर सगाई टूटने…

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…