13 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पिता समेत दो गिरफ्तार, शव नहर में फेंकने का आरोप…..

Spread the News

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की हत्या उसके पिता धनेश्वर उर्फ तोता निवासी ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार ने अपने साथी आशीष उर्फ धोल्ला के साथ मिलकर की और शव को गंगनहर में फेंक दिया। शव की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को मंगलौर निवासी महिला ने धनेश्वर उर्फ तोता और आशीष उर्फ धोल्ला के खिलाफ अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर से ले जाने और वापस नहीं लाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले और 22 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि धनेश्वर को शक था कि उसकी बेटी किसी युवक से बात करती है। पुलिस के अनुसार, समझाने के बावजूद बेटी के नहीं मानने पर 27 जुलाई को धनेश्वर अपनी बेटी को साथी आशीष के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर माता मंदिर के पास पुल पर ले गया। आरोप है कि वहां कमीज से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और बाद में शव को गंगनहर में फेंक दिया गया।

पुलिस ने आरोपी धनेश्वर के कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी धनेश्वर का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। पुलिस अब गंगनहर में किशोरी के शव की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…

    महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़…