छात्रसंघ चुनाव में लाठीचार्ज पर मेयर का तीखा हमला, पुलिस कार्रवाई को बताया लोकतांत्रिक…

Spread the News

हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मेयर ने कहा कि संगठन मंत्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार कांग्रेस शासनकाल में भी कभी नहीं हुआ। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. इंदिरा हृदयेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद वह छात्र नेताओं का सम्मान करती थीं।

उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मेयर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इस दौरान किसी भी पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार नहीं होना चाहिए।

  • Related Posts

    शोएब अहमद बने राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वरिष्ठ नेता शोएब अहमद को राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल है…

    जसपुर-टनकपुर के बीच चलेंगी रोडवेज बसें, 24 महिला जिप्सी संचालकों को भी अनुमति…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में कुमाऊं मंडल में परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई…