महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मची अफरा-तफरी, भूत-प्रेत की अफवाह से फैली सनसनी….

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास मौजूद अन्य छात्राएं भी घबरा गईं। देखते ही देखते कई छात्राओं के बीच डर और घबराहट का माहौल बन गया और कुछ छात्राएं रोते हुए घर जाने लगीं।

घटना के बाद क्षेत्र में छात्राओं पर कथित भूत-प्रेत की बाधा होने की अफवाह फैल गई, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने ऐसी किसी भी बात से साफ इनकार किया है।

स्कूल की प्रवक्ता नीलम ने बताया कि सोमवार को कक्षा 10 और 11 की छात्राओं के यूनिट टेस्ट चल रहे थे। इसी दौरान एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत की। एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने के बाद अन्य छात्राएं भी डर गईं। इसके बाद करीब चार-पांच छात्राओं में घबराहट की स्थिति बन गई।

स्कूल प्रवक्ता के अनुसार, छात्राओं की तबीयत खराब होने के पीछे किसी तरह की भूत-प्रेत की बाधा नहीं थी, बल्कि अचानक पैदा हुई घबराहट और डर के कारण स्थिति बिगड़ी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी। छात्राओं को सुरक्षित उनके घर भेजा गया।

घटना के बाद भूत-प्रेत की अफवाह से इलाके में जरूर सनसनी फैल गई, लेकिन स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मामला डर और घबराहट से जुड़ा था। फिलहाल स्कूल में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और प्रशासन की ओर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की हत्या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…

    13 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में पिता समेत दो गिरफ्तार, शव नहर में फेंकने का आरोप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी…