नशे में कार दौड़ाना पड़ा भारी, चालक सहित छह गिरफ्तार….

Spread the News

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशेड़ी चालक का वाहन सीज

भवाली। ऑपरेशन प्रहार के तहत भवाली पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या UK04-AS-9619 को रोककर जांच की। चालक विकास कुमार शराब के नशे में मिला, जबकि कार में सवार उसके पांच साथी शोर-शराबा कर सार्वजनिक न्यूसेंस कर रहे थे।

पुलिस ने सभी छह लोगों का गरमपानी सीएचसी में मेडिकल कराया, जिसमें चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया। वहीं पांच अन्य के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, पारस मेहरा, अनुज सागर, बृजेश कुमार, चंदन आर्य और अशोक कोहली शामिल हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    स्कूल में सेंधमारी कर उड़ाया लैपटॉप-नकदी, देवलचोड़ निवासी संदीप और उज्जवल गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस ने चोरी का लैपटॉप, छह हजार की नकदी और वारदात में इस्तेमाल पाना किया बरामद; दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे रामनगर। स्कूल में…

    अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsचार बच्चों के सामने डंडे से बेरहमी से की पिटाई, मौत के बाद बच्चों को धमकाकर हुआ फरार नैनीताल। थाना खनस्यूं क्षेत्र के तल्ला ओखलकांडा में पत्नी की…