टांडा रोड पर रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की दर्दनाक मौ****

Spread the News

एस बैंड के पास बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, सड़क किनारे अचेत मिले रुद्रपुर के दोनों युवक; अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हल्द्वानी। टांडा रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। एस बैंड के पास तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भीषण टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क किनारे अचेत हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे राहगीर ने पुलिस को टांडा रोड स्थित एस बैंड के पास हादसे की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मोटरसाइकिल संख्या UK06BN8480 पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बाइक के पास ही दोनों युवक अचेत पड़े थे। पुलिस के अनुसार दोनों के सिर और मुंह से खून निकल रहा था तथा शरीर में अकड़न थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से एसटीएच भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चेतन चौहान पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलसुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नंबर एक, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर और 24 वर्षीय वैभव छाबरा पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलसुंगी, रुद्रपुर के रूप में हुई है। दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस तेज रफ्तार को हादसे की वजह मान रही है। पुलिस के अनुसार बाइक की गति अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…