पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

Spread the News

आई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज

नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 55 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है। आरोपितों के पास से बरामद स्मैक को आई-20 कार में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश और क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रतापपुर पुलिस टीम ने 17 सितंबर को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, निशान सिंह (54) निवासी ग्राम मिलकमाफी के कब्जे से पन्नी समेत 36 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसका शुद्ध वजन 35.37 ग्राम पाया गया। वहीं गुरुचरन सिंह (30) निवासी जालंधर, पंजाब, हाल निवासी कच्ची खमरिया नानकमत्ता के कब्जे से पन्नी समेत 20.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसका शुद्ध वजन 19.65 ग्राम था।

दोनों आरोपितों को आई-20 कार संख्या UK06BG-8090 में स्मैक का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 210/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस दोनों आरोपितों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…

    छात्रसंघ चुनाव से पहले कैंप कार्यालय में धारदार हथियार मिलने से हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsप्रचार कार्यालय में तोड़फोड़ और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप, पुलिस जांच में जुटी; एसपी सिटी बोले—लिंगदोह के नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी…