कल हल्द्वानी आएंगे सीएम धामी, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास….

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को एक दिवसीय नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय पहुंचकर दोपहर 12:15 से 2 बजे तक विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:45 से 3:30 बजे तक आईटीडीसी फॉर्च्यून में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद आनंद बाग और मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव-4 में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 4:40 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Posts

शराब की महफिल में खूनी खेल! दोस्तों ने कपिल को मौत के घाट उतारा, रजवाहे में फेंका शव……

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। ग्राम टिकोला के रजवाहे में मिले अज्ञात शव के मामले का मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक कपिल की हत्या उसके ही दोस्तों…

गौरापड़ाव डकैती कांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कार समेत ₹1.40 लाख बरामद….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गोरापड़ाव में 10 हथियारबंद बदमाशों द्वारा करीब आठ लाख रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन-अंगूठियां लूटने के मामले में नैनीताल पुलिस ने दो और आरोपियों को…