दिनदहाड़े रेलवे क्रॉसिंग पर युवकों को लाठी डंडों से पीटा, घटनाक्रम CCTV में हुआ कैद…. 

Spread the News

हल्द्वानी। प्रेम सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की सुबह तब हड़कंप मच गया जब कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह लाठी डंडों से पीटने लगे। इस दौरान युवक को बचाने का प्रयास कर रहे लोगों को भी हमलावरों द्वारा पीटा गया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी हुसैन वारिस उर्फ बन्टी मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे अपने काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह प्रेम सिनेमा के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे की गेट बंद हो गया। तभी वहां पहले से मौजूद मुन्ना अल्वी के भाई सारिक अपने साथी नदीम, मकसूद, अनस सहित 10–15 अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बंटी पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

 

बंटी के साथ मौजूद दानिश और मेहरबान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कुछ और लोगों ने भी बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

हमले में घायल तीनों युवकों को सोबन सिंह बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि मुन्ना अल्वी और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का है और अक्सर लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाता रहता है। यह पूरा मामला पास में लगे CCTV में कैद हो गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…