पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दलित समाज के युवकों को लाठी दंडों से पीटा, पीड़ितों ने सीओ के समक्ष लगाई न्याय की गुहार…..

Spread the News

हल्द्वानी। शादी समारोह में पानी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद दलित समुदाय के लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सीओ अमित कुमार सैनी से मुलाकात की। पीड़ित पक्ष द्वारा बताया गया कि 10 मई को हुई घटना पर पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित उमेश चन्द्र टम्टा, पुत्र स्व. पुरन चन्द्र टम्टा, (क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि) निवासी देवला मल्ला गौलापार ने बताया कि 10 मई 2026 को गौलापार के देवला मल्ला चुटकी फार्म में आयोजित विवाह समारोह में अराजक तत्वों ने मेरे और मेरे छोटे भाई शुभम टम्टा तथा साले अजय कुमार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। हमलावरों ने मुझ पर चाकू से वार किया जिसमें मेरे सिर में गंभीर चोट आयी और मेरे भाई सुभम टम्टा को लाठी ठंडो से बुरी तरहां पिता गया जिससे उसकी की कमर की हड्डी (Spine) टूट गई है। शुभम का इलाज बरेली के राममुर्ति अस्पताल से चल रहा है। बताया कि इस घटना की जानकारी देते हुए हमने थाना काठगोदाम में तहरीर दी थी, जिसमें हमने मारपीट करने वाले सभी 10-12 आरोपियों के नाम भी दिये थे लेकिन तहरीर देने के 9 दिन बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की कृपा करें। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को इस मामले में तहरीर सौंपी है।

सीओ अमित कुमार के अनुसार मामला संज्ञान में आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान इंदर पाल आर्य, बीएल आर्य, विनोद कुमार , प्रकाश टम्टा, राजू आर्य, महेश चंद्र, पूरनलाल हरीश सिनौरी, राजेंद्र सिंह बिष्ट,प्रमोद भट्ट, विजय रावत व जगदीश आर्य आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…