सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वाहन में मृत मिले युवक का मोबाइल और अंगूठी चुराने के आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। 28 फरवरी को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार में मृत मिले अरुण बिष्ट का मोबाइल और सोने की अंगूठी चूसने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2026 को वादी गोपाल सिंह बिष्ट (निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी) द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई है। वादी की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के CCTV सर्विलांस तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 05.03.2026 को उक्त चोरी के मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों मौ0 उवेश उर्फ मुन्ना (उम्र 26 वर्ष) पुत्र साहिद मलिक, निवासी: गौजाजाली थाना बनभूलपुरा तथा मौ0 सैफ अली (उम्र 29 वर्ष) पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी: इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार नाबालिकों ने दूसरे नाबालिक को चाकू मार कर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।…

    उत्तराखंड भ्रमण पर काठगोदाम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कमिश्नर व डीएम ने बुके भेंट कर किया स्वागत..Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण पर जनपद नैनीताल पंहुचे। यहॉं सर्किट हाउस काठगोदाम में आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन…