
हल्द्वानी। रामपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। परिजन घायल को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात भवाली रातीघाट निवासी युवक अनिल रौतेला (28) अपने जीजा हिमांशु पांडे और भाई के साथ कार से चाउमीन खाने एक ठेले पर आए थे। इस दौरान अनिल कार से बाहर निकल खड़ा हो गया, जबकि जीजा और भाई कार में ही बैठे रहे। तभी अनिल वहां से गुजरते तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कारण बचा हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का कार्य करता था।











