लेन देन में हुए विवाद पर युवक पर कैंची से हमला,आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। लेन देन के मामले में दुकान स्वामी ने ग्राहक पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। आनन फानन में परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा नई बस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी अनस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की रात वह कपड़े खरीदने के लिए मोहल्ले में ही स्थित जावेद की दुकान पर गया था। इस दौरान पुराने लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी बीच जावेद का भाई मुस्तफा और उसकी बहन भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर अनस के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जावेद ने दुकान में रखी कैंची से अनस की छाती पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर सुनकर अनस की पत्नी शन्नो भी मौके पर पहुंच गई। घायल अनस को तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उपचार के दौरान उसके चार टांके लगाए गए और हालत गंभीर होने के कारण उसे पांच दिन तक आईसीयू में भर्ती रखा गया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल एवं कैटरिंग व्यवसायियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन……   

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी।कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों का समाधान किए जाने को रेस्टोरेंट, होटल एवं कैटरिंग व्यवसायियों ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा। शनिवार…

    और बड़ी इस ब्लागर की मुश्किलें, तीन दिन में दो मुकदमे दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। ब्लागर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आर्म्स एक्ट व कुमाऊं के देवी देवताओं के अपमान के आरोप में प्राथमिकी के बाद दो दिन पूर्व…