बकाया भुगतान मांगने पर महिला सिपाही के पति ने ठेकेदार को मारा थप्पड़, प्राथमिक दर्ज……

Spread the News

हल्द्वानी। महिला सिपाही और ठेकेदार के बीच लेनदेन के मामले में महिला सिपाही के पति द्वारा ठेकेदार को थप्पड़ मारे जाने में पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की है। शुक्रवार को एसपी सिटी द्वारा दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। जहां महिला सिपाही के पति राकेश बिष्ट ने ठेकेदार दिगंबर सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी राकेश बिष्ट के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।

जानकारी के पंचायत घर के पास ठेकेदार दिगंबर सिंह ने महिला सिपाही का मकान बनाया है। 11 मार्च को ठेकेदार ने एसपी से शिकायत की कि घर बनाने में 42 लख रुपए खर्च हुए, जबकि महिला सिपाही द्वारा उसे सिर्फ 23 लख रुपए ही दिए गए हैं। बकाया 19.60 लाख का भुगतान महिला सिपाही द्वारा नहीं किया जा रहा है।

एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया था, जहां महिला सिपाही के पति ने ठेकेदार को थप्पड़ मार दिया। ठेकेदार ने एसएसपी से मिलकर घटना के बारे में बताया इसके बाद पुलिस ने महिला सिपाही के पति के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। पुलिस बकाया भुगतान के मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    जिस्म फरोशी के धंधे का भंडाफोड़, दो पुरुषों सहित महिला गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। पुलिस द्वारा जनपद में देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

    पायलट बाबा मंदिर में चोरी के आरोपी, 24 घंटे में गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गेठिया स्थित पायलट बाबा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया…